0 0
केतार में बाबा साहब मूर्ति अनावरण को लेकर कमेटी का हुआ गठन! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 6 Second

केतार लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को प्रतिमा अनावरण समिति का बैठक किया गया। बैठक में उपस्थित अंबेडकर विचारधारा लोगों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी का प्रतिमा का अनावरण करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अनावरण समिति के अध्यक्ष बिन्दु राम सचिव लालेश्वर राम कोषाध्यक्ष रामविचार साहू ने कहा की मुख्यमंत्री जी के हाथों संविधान के रचईयिता डॉ अंबेडकर जी का प्रतिमा अनावरण होना था। एक साल से बनकर बाबा साहब का प्रतिमा तैयार हैं लेकिन अनावरण का इंतजार है। उन्होंने कहा की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा करना था लंबे समय के इंतजार के बाद भी अब तक सपना साकार नहीं होने से अंबेडकर विचारधारा के लोग मुख्यमंत्री जी का आश देख रहे है। उन्होंने कहा की बंशीधर महोत्सव के दरमियान प्रतिमा अनावरण होना सुनिश्चित हुआ था।

लेकिन शिक्षा मंत्री के निधन के बाद बंशीधर महोत्सव का समय टल गया ।इस बार बंशीधर महोत्सव के साथ बाबा साहब का प्रतिमा का अनावरण नहीं हुआ तो बंशीधर महोत्सव के बाद अंबेडकर विचारधारा लोगों के द्वारा बाबासाहब का प्रतिमा का विधि पूर्ण अनावरण करवा दिया जाएगा। अजय वर्मा ने कहा की एक साल से बाबा साहब का प्रतिमा बन कर तैयार हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी का इंतजार सभी केतार प्रखंड के लोग कर रहे हैं ।बाबा साहब के प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री जी हाथो से हो। बाबा साहब के प्रतिमा अनावरण समय हाथ कोई पकड़े तो हेमंत सोरेन जी पकड़े चूकि मुख्यमंत्री जी भी बहुजन मूलनिवासी का बेटा व झारखंड प्रदेश का अगुआ है। बैठक में उपस्थित मुखिया प्रमोद कुमार, परशुराम गुप्ता ,कृष्णा राम ,रामबिचार साहू, शिवकुमार सिंह,नरेश बैठा, गोपाल विश्वकर्मा ,धीरेंद्र राम ,अजय राम ,अशोक पासवान, नागेंद्र राम ,निरंजन बोध ,धनेश्वर राम, कन्हाई राम ,लालेश्वर राम, राम सीता राम, धीरेंद्र राम, राजेंद्र राम आदि मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress