सेमरी गांव के लाभुकों को डीलर के द्वारा नहीं दिया गया राशन
बरडीहा से संवाददाता सुशील कुमार यादव की रिपोर्ट
झारखंड सरकार के द्वारा गरीब परिवार को कई तरीके से रहने खाने पीने के लिए वितरण कर रही है | जहां की एक मामला है गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेमरी गांव के एक गरीब परिवार को डिलर के द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है | सेमरी गांव के राशन कार्ड लाभुक मुमताज अंसारी ने बताया कि दिसंबर माह का राशन मिल रहा था और मेरा कार्ड भर कर के मुझे राशन नहीं दिया गया | दिसंबर का राशन मुझे शुक्रवार को बताया जा रहा था सितंबर अक्टूबर का राशन अभी तक मुझे नहीं दिया गया है | मेरा राशन कार्ड का छाया प्रति संगठन है और जिन लोगों को राशन मिला है ,तो उसमें 2 किलो किसी को 4 किलो कम करके दिया गया है | अरसूदीन अंसारी डीलर बोलता है ,कि मुझे आगे से ही राशन कम मिलता है, तो मैं अपने घर से दूं | उन्होंने इसी को देखते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बरडीहा से जांच करते हुए राशन दिलाने को लेकर मांग किया है |
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating