0 0
भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर दिया आवेदन! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 40 Second

भवनाथपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बिजली की समस्या गंभीर होती जा रही है कहीं तार गिर जा रहा है तो कहीं ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं जो बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को प्रदर्शित करता है‌‌
इस संदर्भ में भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के सदस्यगण सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार से मिलने उनके कार्यालय श्री बंशीधर नगर पहुंचे लेकिन वह अपने कार्यालय से अनुपस्थित थे भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मोबाइल के माध्यम से सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार से बात कर भवनाथपुर बाजार क्षेत्र में हो रहे बिजली की परेशानी को प्रमुखता से रखी इस पर दीपक कुमार ने कारवाई करने की बात कही इसके बाद अनुमंडल कार्यालय बिजली विभाग को आवेदन देकर भवनाथपुर के शहरी फीडर को अलग करने, सभी जर्जर पोल- तार को अतिशीघ्र बदलने, वन विभाग चेक नाका स्थित ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने अथवा बदलने एवं कस्तूरबा विद्यालय ढेकुलिया स्थित जला हुआ ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग रखी साथ ही कड़े शब्दों में कहा कि अगर यह सभी काम अति शीघ्र नहीं किया गया तो भवनाथपुर व्यवसायिक संघ संवैधानिक रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
आपको बताते चलें कि शहरी फीडर अलग करने की मांग पिछले 10 वर्षों से चली आ रही है तथा इससे पूर्व भवनाथपुर बाजार बंद भी किया गया था जिसके बाद अधिकारियों द्वारा शहरी फीडर अलग करना की बात कही गई थी बावजूद इसके बिजली विभाग की लचर व्यवस्था होने के कारण इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी और आए दिन फाल्ट होने की शिकायत मिलती रहती है
आवेदन सौंपने वालों में व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार, सचिव नवल किशोर प्रसाद, संजय गुप्ता, शंकर गुप्ता, आफताब अंसारी, मुन्नू उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress