घर -घर पहुंचेगा पानी, प्रखंड में 18 करोड़ की लागत से तैयार होगी नल- जल योजना।
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड के पांच पंचायत में 18 करोड़ के लागत से बनने वाले नल -जल योजना का भूमि पूजन अंबेडकर चौक जतपुरा में क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि भगत दयानंद यादव, मंडल प्रभारी कृपाल सिंह, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिलान्यास किया। इस दौरान भगत दयानंद यादव ने कहा कि विधायक की कोशिश से विधानसभा की हर गांव,पंचायत में विकास के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नल -जल योजना के तहत हर गांव, पंचायत में पीने योग्य का पानी पहुंचेगा।उन्होने कहा कि बिशुनपुरा प्रखंड के पांचो पंचायत में 18 करोड़ कि लागत से बनने वाले नल -जल योजना दो कलस्टर में बनेगा,पहला 29 दुसरा 30 का होगा। उन्होने कहा कि नल- जल योजना से हर घर के लोगो को पिने योग्य पानी अब असानी से मिलेगी। मंडल प्रभारी कृपाल सिंह ने कहा कि नल- जल योजना के तहत हर गांव में पाइप लाइन के माध्यम से घर- घर पानी पहुंचेगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, बिशुनपुरा मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी गुप्ता, कुंदन चौरसिया, श्रवन चौरसिया, नागेन्द्र ठाकुर उर्फ छुन्नु ठाकुर, संजय चंद्रवंशी, चन्दन चंद्रवंशी, जगदिश राम, भुवनेश्वर राम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating