Garhwa। बहन की शादी के दिन निकला भाई की अर्थी
बहन की डोली निकलने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। मर्माहत करने वाला घटना कहीं और का नही बल्की झारखंड के गढ़वा जिला का है। घटना गढ़वा जिले के चिनिया की है, जहां शनिवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना का शिकार हुए युवकों में से एक के घर बहन की बारात आई हुई थी। रविवार की सुबह बहन की डोली निकलने वाली थी। दुर्भाग्य से भाई का अर्थी निकला। घटना चिनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलयती खैर में हुई है।
बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रास्ते में खड़े ट्रक को देर रात टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही इनकी मौत हो गई। यह घटना रात करीब 2 बजे घटी। सूचना पाकर चिनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाने लाई। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बताया गया कि दोनों युवकों की पहचान चिनिया के टोला नेमना निवासी अरविंद सिंह उम्र 18 वर्ष पिता राम सुंदर सिंह तथा बिलैतीखैर के सुमेलवा टोला निवासी पहलवान सिंह उम्र 19 वर्ष पिता शिव नारायण सिंह के रूप में की गई।
अरविंद के घर उसकी बहन की बरात आई हुई थी। वह रात करीब एक बजे तक बारातियों के स्वागत में जुटा रहा। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ एक दूसरी शादी में भाग लेने गया था। इसी दौरान दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए।
रविवार की सुबह सूचना पाकर चिनिया थाना परिसर में सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मरने वाले युवकों के परिवार के लोगों का हाल-बेहाल था।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating