*मेदिनीनगर पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल के नये सत्र 2023-24 की पहली बैठक लायंस कार्यालय गढ़वा में ला० डॉ कमलेश कुमार के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
लायंस विशाल के नये अध्यक्ष बने ला० डॉ कमलेश कुमार को सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया
वहीं डॉ कमलेश ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल 1986 से मानवता कि सेवा में सालों भर जुटा रहता है और एक दो नहीं बल्कि अनेकों ऐसे ऐसे सेवा कार्य करके देश दुनिया में अपनी परचम लहरा चुके हैं जैसे हर वर्ष सैकड़ों जरुरतमंदों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेन्स प्रत्यारोपण कर जरुरतमंदों कि आंखों में रोशनी देना उसके बाद पीस पोस्टर प्रतियोगिता, फुड फाॅर हंगर, वृक्षारोपण, हेल्थ चेकअप, सड़क सुरक्षा अभियान, ब्लड डोनेट अभियान, ठंड में कम्बल वितरण कार्यक्रम, एवं हमारे पीआरओ ला० शौकत ख़ान के कपड़ा बैंक से प्रतिदिन कपड़ा वितरण सेवा कार्यक्रम ऐसे बहुत सारे सेवा के छेत्र में अव्वल रहा है और है भी मैं अपने क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को साथ लेकर और आपसी सहमति बनाकर पुर्व से चल रहे सेवा कार्यक्रम को और भी बढ़ाऊंगा और बहुत सारे नये कार्यक्रम करुंगा जिसकी समाज में बहुत जरुरत है जैसे हेल्थ के छेत्र में कैंसर, टीवी, मधुमेह कोरोना, हार्ड, आंखों की बिमारी समेत छोटे बच्चों में होने वाली रोग थाम के लिए भी बहुत कुछ करुंगा
इसके साथ ही बहुत सारे लायंस विशाल परिवार के पदाधिकारी ने अपने अपने विचार रखे और सभी संकल्पित होकर कहां कि मिल जुलकर मानवता कि सेवा में समर्पित रहेंगे और गढ़वा जिले को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने में आगे रहेंगे इस बैठक में लायंस विशाल परिवार के बहुत सारे लोग उपस्थित थे पीआरओ ला० शौकत ख़ान

Leave a Reply