0 0
Read Time:6 Minute, 15 Second

पलामू जिले सांसद वीडी राम, एसपी चंदन सिन्हा, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी समेत जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


मेदिनीनगर पलामू : *जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***

पलामू जिला के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह “उमेश” के 85 वर्षीय पिता विश्वनाथ सिंह का बीती रात निधन हो गया. उन्होंने अंतिम सांस मेदिनीनगर वेलवाटिका स्थित अपने आवास विद्या सदन में ली। उनके अंतिम समय में उनके बड़े पुत्र पत्रकार संजय सिंह, छोटे पुत्र अजय कुमार सिंह (हेडमास्टर)उनकी ब पुत्री उमा देवी अन्य परिवार जनों में उनके दामाद नाती पोता सभी उपस्थित थे. मालूम हो कि पिछले एक माह पूर्व वे अस्वस्थ हो गए थे। रिम्स में स्वास्थ्य लाभ होने के बाद वे ठीक होकर वापस घर आए। फिर एकाएक बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ी बात करते-करते बीती रात 9:30 में चिर निद्रा में सो गए। मालूम हो कि पत्रकार पुत्र के पिता विश्वनाथ सिंह हेल्थ इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। उनका चयन उस वक्त कई सेवाओं में हुआ लेकिन उन्होंने अपने जीवन में स्वास्थ्य सेवा लिए चुना की इसमें जनता का सेवा करने का सीधा अवसर मिलता है। यह जहां भी रहे अपने ड्यूटी और कर्तव्य के प्रति बराबर वफादार रहें। उनके कार्यों से सारे लोग खुश रहते थे। वे मृदुभाषी, हंसमुख, खुशमिजाज व्यक्तित्व के स्वामी विश्वनाथ सिंह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। जब भी किसी जरूरतमंद को किसी भी चीज की आवश्यकता हुई। उन्होंने बिना देर किए हर जरूरतमंदों की मदद की। उनकी मौत से उनको करीब से जानने वाले लोगों वो काफी सदमा लगा है। लोगों ने शोक संवेदना में कहा है कि एक ऐसा व्यक्ति अलविदा हो गया। जो सदा ओरों के लिए सोचता था। उन्होंने कभी किसी का अहित नहीं किया। हर लोगों की मदद की। सबसे बड़ी खासियत यह है कि ढलती उम्र में भी उन्होंने अपने कार्यों को नहीं छोड़ा। अपने जीवन के अंतिम समय तक हुए सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। उनकी सामाजिक कार्यों में एक अपूरणीय क्षति है।

पत्रकार संजय के पिता के शव यात्रा में शामिल हुए पलामू के कई गणमान्य व्यक्ति

रांची एक्सप्रेस के पलामू ब्यूरो चीफ पत्रकार संजय सिंह के पिता के अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव, समाजसेवी सोनू नामधारी, रेलवे के सीआईटी बीएम पांडेय, संजर नवाज़, सैलेश चंद्रवंशी, बीजेपी नेता मनोज सिंह, विजय ओझा, अविनाश वर्मा, पंकज जायसवाल. गुड्डू खान, अविनाश सिन्हा, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बबलू गुप्ता, जितेंद्र सिंह, राजद नेता रामनाथ चंद्रवंशी, धननजय पासवान, राजेश रोशन, साहिल साहनी, श्रीराम सेना के प्रमुख पंकज जायसवाल, सीपीआई के सैलेंद्र सिंह व सुरेश सिंह, इप्टा के प्रेम प्रकाश रवि पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र उपाध्याय, कृष्ण मुरारी प्रसाद अवधेश शुक्ला केतन आनंद, अश्वनी घई, रमाकांत जी अरुण शुक्ला, पप्पू गुप्ता संतोष श्रीवास्तव, नितेश तिवारी, ओम प्रकाश प्रजापति, राम प्रकाश तिवारी, वार्ड पार्षद प्रदीप अकेला, दिल्लू चंद्रवंशी, चंद्रवंशी समाज के संतोष कुमार मुन्ना, विजय चंद्रवंशी नेताजी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय चंद्रवंशी, बबली चंद्रवंशी, आकाश चंद्रवंशी, शिक्षक अजय श्रीवास्तव समेत कई राजनीतिक दलों समाजिक संस्थाओं के लोग उपस्थित थे।

पलामू जिला के एसपी समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारियों गहरा दुख व्यक्त किया

जिले के पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने उनकी आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कि वहीं पलामू एसपी चन्दन सिन्हा ने गहरा दुख वयक्त करते हुए परिवार को मृत आत्मा कि शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पलामू के डीएसपी, सुरजीत कुमार, ऋषभ गर्ग थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा गौतम कुमार समेत कई थाना प्रभारियों,कई टीओपी प्रभारी ने शोक संवेदना व्यक्त किया। टीओपी प्रभारी टू रूद्रनंद सरस् घर पर आकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *