पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट विजय यादव मध्य विद्यालय उंटारी रोड में प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के रूप में मध्य विद्यालय डाली, छतरपुर के प्रधानाध्यापक शिवप्रसाद यादव ने पदभार ग्रहण ग्रहण किया!
आज दिनांक 22 जुलाई 2023 को उंटारी प्रखंड के नवनियुक्त डि0डि0ओ0 शिव प्रसाद यादव ने प्रखंड के शिक्षकों का वेतन भुगतान हेतु बील मीटिंग का आयोजन किया!
इस मीटिंग में उंटारी प्रखंड के तमाम विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे! मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापकों के प्रतिनिधि के रूप में मध्य विद्यालय चेचरिया के प्रधानाध्यापक विजय कुमार यादव तथा मध्य विद्यालय बिरजा के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री जनार्दन सिंह के द्वारा तमाम शिक्षकों की ओर से बुके देकर नवनियुक्त डि0डि0ओ0 शिवप्रसाद यादव को उंटारी प्रखंड में डि0डि0ओ0 के रूप में योगदान करने पर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया!
मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापकों में राधेश्याम चौधरी, योगेंद्र कुमार, विनोद राम, वरुण कुमार, प्रवीण कुमार, कृष्णा राम, मदन गोपाल राम, प्रभाकर जी, संतोष कुमार, सरिता कुमारी, रामेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, राजमोहन कुमार, लकड़ही के वीरेंद्र कुमार सहित अनेकों प्रधान शिक्षक उपस्थित थे!
फोटो नीचे है👇
Read Time:2 Minute, 6 Second