*पलामू पाण्डु जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
बैठक की अध्यक्षता पांडू bdo राहुल उरांव ने की. मौके पर उपस्थित पांडू, मुसीखाप, कुंडवा, तीसीबार, मुरुमातु, नेवरी, गगनकेड़ी, आदि गांव के ताजिया कमेटी एंव अखाड़ा कमिटी से लाइसेंस एंव आवेदन जमा कराते हुए कई दिशानिर्देश दिए. मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी पवन कुमार लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की बात कही. कहा उपद्रव फैलाने एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पांडू पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी. आगे उन्होंने हिदायत दी है कि कोई भी कमिटी वाले तेज आवाज में बाजा नहीं बजाएंगे.बाजा बजाने का एक निश्चित समय हो. बेवजह दिनभर या देर रात तक बाजा बजाकर औरों को परेशान ना करें.मौके एसआई पप्पू कुमार मेहता, बलदेव सिंह, मनोज सिंह, प्रभारी अंचल निरक्षक प्रमोद कुमार सिंह, इरफान अंसारी, जवाहर पासवान, प्रवेश साव, सतीश पासवान, नंदू यादव, लुकमान अंसारी, अरविंद विश्वकर्मा, देवनंदन सिंह, रामविलास सिंह, इसराइल अंसारी, रामबाबू, शशि भूषण पाल, सुनील पाल, इब्राहिम अंसारी, सफीक अंसारी, कृष्णा शर्मा, मुनी पासवान, अजय बैठा, बुद्धि पासवान के साथ-साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
Read Time:1 Minute, 53 Second