*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट*
मिशन 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी बनकर तैयार
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे जी से दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मुलाकात की जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने अपने कार्यकाल में मैं जमीनी स्तर पर हो रही पार्टी के कार्यों से उनको अवगत कराया कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने बताया कि लोकसभा चुनाव लक्ष्य 2024 को लेकर झारखंड प्रभारी से विशेष वार्ता हुई है पहली बार जिला स्तर पर मंडल से लेकर पंचायत तक बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्रीय प्रभारीयों की भी अहम भूमिका रही है कहा कि संगठन में कुछ लोगों के द्वारा
अनुशासनहीनता की जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अनुशासन के ऊपर विशेष जोर देने के लिए भी ध्यान देने का आग्रह किया गया है ताकि आने वाला 2024 के चुनाव में पलामू जिला से कांग्रेस पार्टी अपनी जीत दर्ज कर सके जिसके बारे में प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया गया है जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि पलामू जिले में कांग्रेस पार्टी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है कांग्रेस अभी पूरे जिले में सक्रिय हुआ है पंचायत व मंडल में कांग्रेस का टीम कार्य कर रही है आने वाले समय में हम लोग सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में समन्वय कर पार्टी को और भी मजबूत करने का काम करेंगे कांग्रेस पार्टी अब चौक से पंचायत की ओर जा रही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है पार्टी हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है बिट्टू पाठक ने पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरे जिले में हो रही कार्यों की पूरे विस्तार पूर्वक जानकारी दी
Read Time:2 Minute, 49 Second