Read Time:1 Minute, 14 Second
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए रंका कला पंचायत के मुखिया सबिता देवी ने कहा कि पंचायत वासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि कल तक जहां रंका की नालियां बजबजाती हुई रहती थी, नाले के पानी यत्र- तत्र सड़कों पर नजर आता रहता था ,आज स्थितियां बदली है। जगह-जगह पीसीसी सड़क का निर्माण कराई जा रही है। लोगों को पानी के लिए जहां लंबे घंटे का इंतजार करना पड़ता था, हमने इस व्यवस्था में सुधार किया है। पेयजल व्यवस्था को रंका अनुमंडल मुख्यालय में सुदृढ़ करने का प्रयास किया है। हमारा प्रयास है कि रंका वासियों को शुद्ध जल मुहैया करा कर तथा अच्छे वातावरण का निर्माण कर रंका को सुंदर बनाना है। इस मौके पर रंका अनुमंडल मुख्यालय के गाणमान्य लोगों सहित काफी लोग उपस्थित थे।