अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना थाना क्षेत्र के रोहीला स्थित गड़ई टोला में मंगलवार के देर रात्री तीन घरों में चोरी की घटना घटी है।जिसमें चोरों ने नया कपड़ा का गाठ सहीत नकदी और जेवर पर हाथ साफ किया है।कपड़ा का फेरी करने वाले इरफान के घर से चोरों ने नया कपड़ा का गाठ तथा काशिम अंसारी और ओहाब अंसारी के घर से नकदी तथा जेवर का चोरी किया है।सभी समानों की चोरी बंद कमरे और पुराने घरों से हुई है।सभी भूगतभोगी बगल में ही नए मकान में रहा करे है।मुखिया अजीत कुमार पांडेय के सूचना पर घटना स्थल पर सदलबल पहुंचे थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने चोरी हुए घरों की छान-बिन आरंभ कर दिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है।फिलहाल भुगतगोगियों के द्वारा स्पष्ट नही किया गया है कि कितना नकदी और कितने मुल्य का जेवर चोरी हुआ है।

Leave a Reply