*सतबरवा पुलिस में तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजी जेल।
सतबरवा पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की जानकारी सतबरवा थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया। आगे उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को बरवाडीह रोड के चोन्हवा घाटी के पास एक बाइक और एक मोबाइल की लूट तीन लोगों के द्वारा किया गया था। जिसका सतबरवा थाना में कांड संख्या 8723 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया, उसके बाद एसपी मैडम और एसडीपीओ ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में अनुसंधान शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस को सफलता मिली और पाटन थाना क्षेत्र से राजन कुमार पासवान पिता मुखलाल मांझी अरमान अंसारी और कंचन कुमार को जो घटना में शामिल थे ,तीनो को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। प्रभारी ने बताया कि एक बार पहले भी इन लोगों के द्वारा एक बाइक लूटी गई थी जो उन्हें के रिश्तेदारों का था पता चलने पर उन्होंने वापस लौटा दिया था। ये लोग जब लूट कांड को अंजाम देते थे उसे समय मोबाइल लेकर नहीं जाते थे ताकि पुलिस के संपर्क में न आ सके। इनके पास से एक स्प्लेंडर और एक पल्सर दो बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी एस आई शिव कुमार एस आई राहुल कुमार आरक्षी विकास कुमार समिति पुलिस के जवान शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating