
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के विद्या भारती हाई स्कूल के प्रांगण में संचालित प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर, बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय सह संगम कोचिंग सेंटर,सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय स्थित सनराइज एकेडमी में आज धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस। जहां पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी, विश्व हिंदू संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, शिक्षक दयानंद यादव, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुवनेश्वर राम ने संयुक्त रूप से डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर छात्रों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। आपको बताते चलें की आज 5 सितंबर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह बहुत ही सुसज्जित तरीके से मनाई गई। जहां संगम कोचिंग सेंटर तथा प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर छात्र -छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नृत्य संगीत की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं संगम कोचिंग सेंटर में आए शिक्षक मुकेश चंद्रवंशी ने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 को हुआ था। जिनके जन्मदिवस के अवसर पर आज हम सब शिक्षक दिवस मना रहे हैं। वहीं उपस्थित शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि हर लोग शिक्षक नहीं बन पाते, शिक्षक वही बनते हैं जो धैर्य और हर परिस्थिति को झेलकर भी अपने छात्रों को सही राह बताते हैं,तथा विद्यार्थीयों के जीवन में एक अहम भूमिका निभाते हैं वही एक सच्चा शिक्षक होते हैं। वहीं विद्या भारती हाई स्कूल स्थित प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग संस्थान में आए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा ने बताया की शिक्षक अपने छात्रों को हमेशा ये सोचकर पढ़ाते, बताते हैं की विद्यार्थी पढ़ लिखकर ऊंचे पद पर जाएं और अपने शिक्षक तथा माता-पिता का नाम जग में रौशन करें। वही मौके पर विद्या भारती हाई स्कूल के निदेशक अशोक कुमार मेहता ने विद्यालय के शिक्षकों से डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शो पर चलकर शिक्षण कार्यों पर रुचि बनाने पर जोर दिया। तथा शिक्षक दिवस की महत्ता के बारे में बताया। वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर सनराइज एकेडमी के संचालक संजय सूर्या ने बताया की शिक्षक अपने विद्यार्थी को यह सोचकर पढ़ाते हैं की विद्यार्थी अपने जीवन में तरक्की कर एक अच्छे मुकाम को हासिल करें।
वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर संगम कोचिंग सेंटर के निदेशक संजय विश्वकर्मा, संचालक लक्ष्मी गुप्ता, शिक्षक रामेश्वर चंद्रवंशी, शिक्षिका चांदनी कुमारी, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, शिक्षक सत्येंद्र यादव, शिक्षक रविंद्र प्रताप देव, शिक्षक प्रभु चंद्रवंशी, शिक्षक मुकेश चंद्रवंशी, शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं विद्या भारती हाई स्कूल सह प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग संस्थान में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मेहता, शिक्षक दयानंद यादव, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, शिक्षक सुरेंद्र यादव,शिक्षक प्रमोद गुप्ता,शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता सहित सनराइज एकेडमी में शिक्षक सुजीत कुमार मेहता सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।