0 0
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुरा में हुआ स्वास्थ्य मेला का आयोजन, निशुल्क दवा कराया गया उपलब्ध। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 19 Second



बिशुनपुरा / सुनील कुमार

बिशुनपुरा(गढ़वा):- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुरा परिसर में आज दिन शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन। जहां स्वास्थ्य मेला का उदघाटन प्रखंड प्रमुख दीपा कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, जितेंद्र दिक्षित, बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गोखुल प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। जहां स्वास्थ्य मेला में कुल 11 स्टॉल लगाये गये थे। वहीं स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा जांच जैसे आंख, नाक, कान की जांच, आयुष चिकित्सा जांच, योग पद्धति की जानकारी, परिवार नियोजन, कुपोषण उपचार , यक्ष्मा(टीवी) नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् यक्ष्मा जांच, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत नियमित टीकाकरण के तहत अलग अलग स्टॉल लगाये गए थे। जहां स्वास्थ्य मेला में लगे सभी स्टॉल पर जांच, उचित परामर्श के साथ साथ निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। जिसमें 750 लाभार्थियों ने अपनी पर्ची कटाई तथा अपना ईलाज कराया। वहीं उपस्थित अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गोखुल प्रसाद ने बताया की आयुष्मान कार्ड तथा आभा कार्ड आप सब जरूर बनवाएं और इसकी स्वास्थ्य संबंधी लाभ जरूर लें। जहां स्वास्थ्य मेला में आयुष्मान कार्ड तथा आभा कार्ड भी बनाया जा रहा था। वहीं डॉ. गोखुल प्रसाद ने उपस्थित जनप्रतिनिधि के समक्ष हॉस्पिटल तक आने जाने हेतु रोड के दिक्कत के भी बारे में उन्हें अवगत कराई। वहीं डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया की हमलोग जब हॉस्पिटल आते हैं तो लगभग 500 मीटर दूर बिशुनपुरा बरडीहा मुख्य मार्ग पर ही गाड़ी खड़ा कर हमलोग को अस्पताल तक आना पड़ता है जिससे यहां ठीक से हमलोग को आना जाना मुश्किल होता है। वहीं उन्होंने बताया की यहां रोड के चलते ही महिलाओं के डिलेवरी हेतु इस हॉस्पिटल में व्यवस्था न कर बिशुनपुरा पुरानी पंचायत भवन समीप स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था की गई है। क्यूंकि यहां आने की सुगम रास्ते ही नहीं हैं, अगर हल्का बारिश हो जाए तो गाड़ी भी फंस जाया करती है। जिससे दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress