0 0
भाजपा जिला गढ़वा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मदिन! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 57 Second

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गढ़वा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम किया गया उक्त अवसर पर शिल्पकार बंधु को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम ने कहा आज प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर विश्वकर्म योजना का शुभारंभ किया जा रहा है आज देश का मान सम्मान विश्व के पटल पर बढ़ रहा है देश आर्थिक जगत में मजबूती की ओर है विश्व भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है यह सारा श्रेय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता जवाहर पासवान ने कहा जिस तरह भगवान विश्वकर्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया इस तरह आज देश के नवनिर्माण में युगपुरुष आदरणीय नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं जहां आज पूरा विश्व भारत को सम्मान की दृष्टि से देख रहा है पूरा विश्व भरोसा कर रहा है यह सब अद्भुत अनुभूति विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के प्रयास के कारण संभव हो रहा है आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रेषित है ऐसे युगपुरुष के जन्मदिवस पर विश्वकर्म योजना का आज शुभारंभ हो रहा है ।जिससे देश में छोटे-छोटे उद्योग से यहां के शिल्पकार देश को आगे ले जाएंगे ऐसा हम सभी उम्मीद है। जन्म दिवस की बधाई दी लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी जी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामना दी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मोदी जी के हर कार्य को हाथों-हाथ लेने की संकल्प दिलाया । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। जिला कार्यालय में लगभग दो दर्जन शिल्पकार बंधु को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और मोदी जी के जन्म दिवस पर सदर अस्पताल गढ़वा मे फल वितरण किया गया । फल वितरण में गढ़वा सिविल सर्जन अवधेश नारायण सिंह उपस्थित थे । कार्यक्रम के प्रभारी सुरेंद्र विश्वकर्मा जी थे। मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष विनोद तिवारी मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी सोशल मीडिया वजेंद्र पाठक मुन्ना तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप अंजली गुप्ता गौरी शंकर बिन्द राजकुमार मद्धेशिया रितेश चौबे विकास तिवारी दीपक तिवारी रवींद्र जायसवाल विनय चंद्रवंशी अनित तिवारी बंधु राम गौरव कुमार राम उनय तिवारी अनवर शाह सुप्रीत केसरी लक्ष्मीकांत पांडे विकास तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress