0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second

गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट

निजी स्वार्थ में महिलाओं के सम्मान की बलि दे रही हैं भाजपा नेत्री अंजलि



गढ़वा : गढ़वा के पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा महिलाओं पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभद्र टिप्पणी के विरोध में आंदोलन और तेज होता जा रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा है कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा किया गया महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री तिवारी संबंधित महिला का नाम सार्वजनिक करें, नहीं तो महिला अपमान के विरुद्ध पूरे राज्य में उग्र आंदोलन होगा। इस आंदोलन की गूंज पूरे झारखंड में सुनाई देगी। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही।
जिप अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायक महिलाओं को कमजोर एवं पैर की जूती समझने छोड़ दें। यह अपमान सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड एवं देशभर की महिलाओं का अपमान है। केंद्र सरकार एक ओर जहां महिला आरक्षण बिल ला रही है, वहीं भाजपा नेता श्री तिवारी महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। श्री तिवारी के बयान के विरोध में पूरे राज्य में भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से पूछा जाएगा कि क्या भाजपा नेताओं को इसी तरह से महिलाओं का अपमान करने की बात बताई जाती है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं बाबूलाल मरांडी आदि के कार्यक्रम में भी सभी महिलाएं विरोध प्रदर्शन करेंगी। साथ ही आने वाले चुनाव में सभी महिलाएं एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि श्री तिवारी
भाजपा की महिलाओं को आगे कर अपनी गलती पर पर्दा डालने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री अंजली गुप्ता अपने निजी स्वार्थी के लिए पूरे देश की महिलाओं के सम्मान की बलि दे रही हैं ।उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे खुद एक महिला होकर भी महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने के बजाय दूसरे की गलती पर पर्दा डाल रही हैं।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *