स्वच्छता ही सेवा के तहत स्कूली बच्चों को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरूक।
मंझिआंव से अमित कुमार की रिपोर्ट
मझिआंव नगर विकास विभाग के निर्देशानुसार स्वच्छता हीं सेवा अभियान के तहत वार्ड नंबर 01 के अखौरीतहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया जिसमें स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई एवं डस्टबिन के प्रयोग के संबंध में जानकारी देते हुए अपने माता-पिता एवं आस-पड़ोस के लोगो को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने स्वच्छता के प्रति अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने एवं स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा अपने आसपास साफ सफाई रखने को लेकर सहमति जताई। वही स्वच्छता अभियान के दौरान बच्चों को बताया गया कि स्वच्छता जीवन जीने की एक क्रिया है जिससे हमारा शरीर, दिमाग, कपड़े, घर, आस पास और कार्यक्षेत्र साफ और शुद्ध रहते है । वहीं हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ – सफाई बेहद जरुरी है, अपने आस पास के क्षेत्रों और पर्यावरण की सफाई सामाजिक और बौद्धिक विकास के लिये बहुत जरुरी है.
मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनीस अहमद खां, बलराम मिश्रा, कुमारी रीना, शिल्की श्रीवास्तव एवं नगर पंचायत मझिआंव के तरफ़ से नगर प्रबंधक जीतेश कुमार, स्वच्छता प्रभारी राकेश सिन्हा, कनीय अभियंता प्रमोद उरांव, विकास सिंह, वीरेन्द्र चौधरी, संत कुमार उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating