0 0
Read Time:4 Minute, 21 Second



बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के नजदीक स्थित अंबेडकर नगर में लगातार बारिश के कारण रास्ता कीचड़ में तब्दील हुई, कीचड़ में चलने को लोग विवश। वहीं ग्रामीणों ने बताया की आजादी के आज तक हमलोग के क्षेत्र में सड़क का निर्माण नहीं हुआ। वहीं ग्रामीणों ने बताया की इसके लिए हमलोग कई बार अपने क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी को गुहार लगाया लेकिन इस पर किसी का आज तक ध्यान नहीं गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया की थोड़ी बारिश के बाद भी यह कच्ची सड़क कीचड़ का रुप ले लेता है जिससे हमलोग को घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। वहीं ग्रामीणों ने बताया की इस हाल में किसी का तबियत खराब हो जाए तो जैसे -तैसे करके उसको अस्पताल तक ले जाया जाता है। वहीं सड़क पर कीचड़ हो जाने के कारण वाहन तो दूर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
*क्या कहते हैं बिशुनपुरा जिला परिषद् सद्स्य शंभू चंद्रवंशी:-* वहीं इस विषय में बिशुनपुरा जिला परिषद् सद्स्य शंभू चंद्रवंशी ने बताया कि इसकी सूचना हम आवदेन के माध्यम से झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर एवं गढ़वा जिला डीडीसी महोदय को दिया हूं और मांग किया हूं की इस समस्या को दूर की जाए। जिससे हमलोग का यह सड़क का परेशानी जल्द दूर हो पाए।

*क्या कहती हैं बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा:-* इस विषय में बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा ने बताया कि बिशुनपुरा प्रखंड में ऐसे कई समस्या दिख रहे हैं। जिसका निदान पहले ही हो जाना चाहिए था। परंतु यहां के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि के उदासीन रवैया के कारण अभी भी बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के निकट स्थित अंबेडकर नगर के लोग कीचड़ से भरे जर्जर सड़क पर चलने को विवश हैं। जहां ठोस उपाय इसके निराकरण हेतु मैं करूंगी। जहां तत्काल इस कार्य केलिए मैं बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रमीला देवी से बात करूंगी।

*क्या कहती हैं बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रमिला देवी:-* इस विषय में बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रमिला देवी ने कहा की अभी मुखिया फंड में रोड का कार्य करने केलिए पैसा उपलब्ध नहीं है यदि पैसा आता है तो उस रोड को पार्ट बाई पार्ट करके बना दिया जाएगा। जहां उन्होंने बताया कि सड़क पर कीचड़ से अभी हो रही परेशानी को दूर करने हेतु तत्काल रास्ते पर मिट्टी मोरम्म मैं डलवाने की कार्य करूंगी।

*क्या कहती हैं बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य शांती देवी:-* वहीं इस विषय पर बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य शांती देवी ने बताया कि यह जर्जर सड़क की सूचना हम आवदेन के माध्यम से बीते दिन 25 जून 2023 को अपने क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही को सूचित कि हूं। जहां विधायक जी द्वारा बताया गया था कि इस पर जल्द की निष्कर्ष निकली जायेगी एवं यह सड़क की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाई जाएगी।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *