Read Time:1 Minute, 24 Second
हेमंत कुमार तिवारी की रिपोर्ट
मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचरिया पंचायत के चेचरिया पंचायत सचिवालय में मुखिया जितनी देवी एवं राजस्व कर्मचारी की अध्यक्षता में वन समिति का गठन किया गया। साथ ही बैठक से पहले सबों ने बारी-बारी से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया। एवं नरेगा से संबंधित सभी योजनाओं का समीक्षात्मक चर्चा भी किया गया। वहीं उसके बाद वन समिति की बैठक में अपने पंचायत के हर गांव से एक व्यक्ति का चयन भी किया गया। साथ ही साथ काफी शोरगुल और हला होने के कारण और बाकी गांवों के लोगों का चयन नहीं हो सका। इस मौके पर चेचरिया पंचायत मुखिया जितनी देवी, राजस्व कर्मचारी विंदेश्वर, चेचरिया पंचायत उप मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप साव,ऐस कुमार पाल, वार्ड सदस्य गंगा राम,अनुज विश्वकर्मा के साथ साथ ढेर सारे ग्रामीण लोग मौजूद थे।