राशन वितरण में अनियमितता बरतने से लाभुकों ने डीलर के खिलाफ किया हंगामा।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-
जनवितरण प्रणाली के डीलर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतने से आक्रोशित बहियार खूर्द गांव के लाभुकों ने डीलर के दुकान पर हंगामा करने के बाद प्रखंड कार्यालय घेराव के लिए पहुंचे। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह एमो वासुदेव राय ने तत्काल आक्रोशित लाभुकों को अपने कक्ष में बुलाकर मामले की जानकारी ली। उसके बाद डीलर प्रेमनाथ उरांव को दो दिनों के अंदर सितंबर माह एवं अक्टूबर माह का भी एक सप्ताह में उठाव कर वितरण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि राशन वितरण का उठाव समय पर कर लाभुकों के बीच वितरण करें, इसमें लापरवाही बरतने पर कारवाई निश्चित होगी। बीडीओ सह एमओ श्री राय के आश्वासन के बाद आक्रोशित लाभुक लौट आयें। इस मामले में लाभुक रामाधार राम, भृगुण पासवान, तपेश्वर पासवान, रामभजन पासवान, अशोक राम, मनोहर राम, उम्र अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, चंद्रावती देवी, जगमतिया कुंवर, फुलवा देवी, बरती देवी, कलावती देवी, कमलावती देवी, देवंती कुंवर एवं कमला कुंवर ने कहा कि डीलर प्रेमनाथ उरांव द्वारा राशन वितरण में हमेशा गड़बड़ी किया जाता है। वहीं मशीन में अंगुठा लगवाकर कहा जाता है कि राशन का उठाव नहीं हुआ है। उठाव करने के बाद राशन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सितंबर माह के राशन उठाव के बाद भी डीलर द्वारा राशन का वितरण नहीं किया गया। जिसके बाद लाभुकों द्वारा हंगामा करने के बाद 28 सितंबर को राशन देने की बात कही गई थी। लेकिन एक सप्ताह बाद भी सितंबर माह का राशन वितरण नहीं होने के बाद वे लोग प्रखंड कार्यालय के घेराव करने पहुंचे हैं। लेकिन बीडीओ सह एमओ द्वारा दो दिनों के अंदर सितंबर एवं एक सप्ताह में अक्टूबर माह का राशन वितरण करने के आश्वासन पर वेलोग वापस लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर राशन वितरण समय पर नहीं किया गया, तो वे लोग पुनः प्रखंड कार्यालय घेराव के लिए पहुंचेंगे। मौके पर बहियार खूर्द के वार्ड सदस्य विमली देवी सहित कई लाभुक उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating