0 0
Read Time:10 Minute, 30 Second

विशुनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है वह हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती है आज हमारे अपने गढ़वा दृष्टि रिपोर्टर सुनील कुमार के ब्लॉक प्रमुख से बातचीत के कुछ मुख्य अंश से जानने का प्रयास करते है की विशुनपुरा प्रखंड में विकास को लेकर माननीय ब्लॉक प्रमुख के क्या विजन है ,क्या चुनौतियां है उनका उन चुनौतियों से निबटने का क्या योजना है? सुनिल कुमार रिपोर्टर, गढ़वा दृष्टि न्यूज

रिपोर्टर : सुप्रभात मैम,गढ़वा दृष्टि न्यूज में आपका स्वागत है आज मेरे मन में कई सवाल है आपके विशुनपुरा प्रखंड में विकास को लेकर है आपके समक्ष चुनौतियों को लेकर है आज हमारे कुछ सवाल कड़वे भी होंगे कुछ रोचक भी होंगे जिसका जवाब हम उसी अंदाज में चाहेंगे जिस अंदाज के लिए आप जानी जाती है।
ब्लॉक प्रमुख: जी सुप्रभात ; सबसे पहले एक आदर्श और निः स्वार्थ रिपोर्टिंग के लिए आपको बहुत -2 धन्यवाद । इसके बाद आपके साथ साथ आपके दृष्टि न्यूज चैनल के सभी दर्शकों और पाठको को मेरा नमस्कार ।
रिपोर्टर: मैम ,सबसे पहले आप ये बताए की आपके नजर में आपके प्रखंड की कौन -कौन सी समस्या आपको सबसे ज्यादा गंभीर लगती है ?
ब्लॉक प्रमुख ; देखिए हमारे प्रखंड में ‘ शिक्षा और शिक्षा के प्रति लोगो का भरोसा न होना ‘सबसे गंभीर समस्या है इस समय जब पूरे देश का साक्षरता दर 74% है जिसमे पुरुषो का 82%महिलाओं का 65% वही राज्य में राज्य की साक्षरता दर 66% जिसमे पुरुषो का 73%और महिलाओं का 56% वही हमारे प्रखंड का कुल साक्षरता दर 45% जिसमे पुरुष का 55% और महिलाओं का 35%है जो देश और राज्य स्तर पर साक्षरता दर से काफी कम है
हमारे प्रखंड में जो कुछ लोग उच्च शिक्षाधारी है भी उनमें ज्यादातर अच्छे स्कूल, कोचिंग,उपयुक्त संसाधन के अभाव में गुणवता पूर्ण शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ रहे है परिणाम स्वरूप सम्मानजनक सरकारी /गैर सरकारी उपक्रम में नियोजित नही हो पाए है इससे भावी पीढ़ी का लोगो के मन में भी शिक्षा को लेकर नकारात्मक भाव पैदा हो रहा है। ये सबसे बड़ी समस्या के साथ इससे बाहर निकालना बड़ी चुनौतिया भी है।
रिपोर्टर : वाकई आपके प्रखंड में ये बहुत गंभीर समस्या है और मुझे लगता है इससे निजात पाना भी बिना सरकार के सहयोग से संभव नहीं है ?
ब्लॉक प्रमुख ; निश्चित रूप से इस कार्य में सरकार की अपेक्षित सहयोग मिल जाए तो हमारे प्रखंड में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकते है और इस समस्या को दूर करने के लिए यहां के स्थानीय /क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को राजनीति से ऊपर उठकर सोचने और गंभीर होने की जरूरत है तभी हम बेहतर कर पाएंगे इस पर हमे गंभीर होने की जरूरत इसलिए भी क्योंकि शिक्षा सभी मूल समस्याओं का जड़ है इस पर काबू पाना मतलब हर समस्या के निदान की तरफ अपना कदम बढ़ा लेना
रिपोर्टर : आपकी अब तक की बातो से लगता है की आप शिक्षा के प्रति काफी गंभीर है, क्या आपके स्तर से भी कोई शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कोई कार्य किए जा रहे है ?
ब्लॉक प्रमुख ; जी शिक्षा व्यवस्था में सुधार मेरी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए मैं कई कदम अपने स्तर से उठाई हूं जिसके लिए सरकार या कोई संगठन मदद करे या न करे मैं कर रही हूं जैसे
मै अपने प्रखंड को हर क्षेत्र में आदर्श बनाने को ठानी हूं और इसलिए आदर्श के नाम से ही आदर्श कोचिंग सेंटर प्रखंडवाशियो के लिए शुरू की हूं जिसके माध्यम से मैं अनाथ बच्चों ,दिव्यांग बच्चो, आर्थिक और शारीरिक रूप से लाचार गार्जियन के बच्चो को , ऐसे बहनों को जिसके कोई भाई न हो ,ऐसे छात्र छात्राएं जो अपने क्लास में प्रथम और द्वितीय स्थान लाए हो के लिए नर्सरी से नौकरी दिलाने ( ग्रुप डी से यूपीएससी ) तक निः शुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही हूं और सैकड़ों विद्यार्थी इसका लाभ भी ले रहे है

रिपोर्टर : ये तो काफी शानदार कदम है और आपकी इस कदम की जितनी प्रशंसा की जाय कम है और सरकार से क्या अपेक्षा है आपकी शिक्षा को प्रखंड में दुरुस्त करने को लेकर
ब्लॉक प्रमुख : देखिए प्रखंड में अगर सरकार द्वारा मानक स्कूल ,कॉलेज ,आईटीआई ,पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना हो जाए तो निश्चित रूप से बड़ा इंपैक्ट देखने को मिलेगा।क्योंकि लगभग प्रखंड का जनसंख्या 45000 से अधिक है पर यहां एक भी किसी भी प्रकार का कॉलेज नही है। ग्राम स्तर पर एक एक खेल का मैदान बनवा दिए जाए तो भी प्रखंड के युवा युवतियों को कम से कम खेल और पुलिस,ग्रुप डी जैसे नौकरियों के लिए दौड़ की तैयारी करने में आसानी होती ।
रिपोर्टर : इसके अलावे और कोई समस्या जहां पर सरकार को करने की जरूरत है ?
ब्लॉक प्रमुख ; अन्य प्रखंडों से इस प्रखंड की तुलना करेंगे तो यहां की सभी समस्याएं ही गंभीर नजर आएंगे जैसे यह सर्वविदित है की पूरा पलामू प्रमंडल हर साल सुखाड़ के चपेट में रहता है और उससे अछूता यह प्रखंड भी नही है यहां पर अधिकांश ऐसे किसान है जिनके पास जोत काफी छोटा है उनके पास एक बिगाह भी जमीन नही है और वे इसी पर रहते है इस क्षेत्र के लोगो की सरकारी गैर सरकारी क्षेत्र में सहभागिता 1.5 %भी नही है ।और आप जानते है जबतक लोग आर्थिक रूप से सबल नही होंगे शिक्षा से जोड़ा नही जा सकता है हमे हर स्तर पर सोचने की जरूरत है
रिपोर्टर ; आपके यहां जो स्कूल स्थापित है वहां की क्या स्थिति है ?विस्तार से बताएं
ब्लॉक प्रमुख ; हमारे प्रखंड में जो भी सरकारी स्कूल है पढ़ाई की स्थिति बहुत खराब ही नही शर्मनाक कोई ऐसा स्कूल नही होगा जिसने एक क्लास का पूरा कोर्स पूरा करा पता होगा कभी कभी तो मुझे लगता है की जब तक बच्चो का कोर्स पूरा नहीं तब तक परीक्षा नही जैसे आवाज बुलंद किया जाए ।मैं सुधार के लिए स्कूलों का दौरा भी नियमित रूप से करती हूं फिर भी विभागीय उदासीनता के कारण परिणाम अपेक्षित नही है ।
रिपोर्टर ; जहां तक मुझे पता है की पंचायत से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री तक सरकार आपके समर्थित पार्टी की है या फिर पार्टी के सहयोग बनी है फिर क्या बाधा आ रही है ? परिवर्तन तो दिखने चाहिए थे?
ब्लॉक प्रमुख ; इस पर मैं सिर्फ इतना कहूंगी की सरकार चाहे कोई भी पार्टी की रहे पंचायत जनप्रतिनिधियों को सिर्फ चुनावी लाभ के लिए बड़ी पार्टियां यूज करती रही है सरकार बनाने के बाद पंचायत जनप्रतिनिधि के हित में कोई कदम उठाने वाली और उनकी मांगों को सुनने वाली कोई सरकार नही है ।अगर कोई भी सरकार पंचायत जनप्रतिनिधि को सुनती तो अभी तक काम से कम उनके अधिकार तो दे देती पर अभी तक पंचायत को हमारे राज्य में सम्पूर्ण अधिकार तक नहीं मिले है वित्तीय स्तर पर भी बांध रखा गया है । इसलिए पंचायत जनप्रतिनिधियों को मेरा सलाह होगा की पार्टी से ऊपर उठकर अपने हक अधिकार और सम्मान के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है ।
रिपोर्टर ; आप आज इतना समय दी प्रखंड की समस्याओं के ऊपर इतना बात की इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद
ब्लॉक प्रमुख ; धन्यवाद आपको भी और पुनः एक बार फिर आपके दृष्टि चैनल के सभी दर्शकों को भी ।उम्मीद है आप लोग प्रखंड की आवाज की हमेशा जीवंत रखने में मदद करेंगे ।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *