बरडीहा प्रखंड की नयी बीडीओ सह अंचलाधिकारी के रूप में निधि रजवार ने किया पदभार ग्रहण।

बरडीहा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के बरडीहा प्रखंड में शुक्रवार को नयी बीडीओ सह अंचलाधिकारी के रूप में सुश्री निधि रजवार ने पदभार ग्रहण किया। सुश्री निधि रजवार ने पूर्व बीडीओ अशोक कुमार भारती के तबादले के बाद बरडीहा प्रखंड में अपना पद ग्रहण की। सुश्री निधि रजवार ने प्रखंड कार्यालय में सभी प्रखंड कर्मी एवं अंचल कर्मी के साथ बैठक कर परिचय आदान-प्रदान किया।
भारतीय जनता पार्टी के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह किसान मोर्चा अध्यक्ष पुष्प रंजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नवनियुक्त बीडीओ सह अंचलाधिकारी निधि रजवार से काफी उम्मीद है, और उनके नेतृत्व में प्रखंड का विकास होगा यह हमें पूर्ण विश्वास है, तथा जो व्यक्ति समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े हैं, इनके नेतृत्व में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचेगी और गांव तथा बरडीहा प्रखंड का विकास होगा।
मौके पर नाजीर कमल कुमार, बीपीओ संतोष कुमार सिंह, प्रखंड के बड़ा बाबू नागेंद्र कुमार, मनरेगा जेई राकेश रंजन, जेएसएलपीएस के कार्यपालक मनीष कुमार, अमीन धर्मदेव राम, ऑपरेटर आनंद कुमार, कुंदन कुमार दुबे, कर्मचारी आलोक दास सभी कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating