अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के द्वारा मिलन उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन!
भंडरिया से सतेंद्र कुमार केशरी की रिपोर्ट
भंडारिया हाई स्कूल के मैदान अखिल भारतीय आदिवासी महासभा द्वारा आदिवासी मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। इस मौके पर आदिवासी महा सभा के पलामू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह चोरों ने कहा कि आदिवासी लोगों का जल जंगल जमीन पर पुरा अधिकार है । इससे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल इलाकों में पेसा कानून लागू किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि आदिवासी लोगों की एक झूठ होकर अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है । महासभा के केंद्रीय सचिव अजय सिंह चेरो, पलामू कोषाध्यक्ष प्रताप तिर्की, जेपी मिंज, सहित अन्य लोगों ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर गांव से आए नृत्य मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्कृति कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नृत्य मंडली को पुरस्कार प्रदान किया गया । इस मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के केश्वर केरकेट्टा, सुनित कुमार मिंज, शिक्षक जेम्स कुजूर, सुनील मिंज, शिक्षक कमिल तिर्की, तिमुथ्युस कुजूर सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating