स्कूल प्रबंधन द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना प्रखंड में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को लेकर संत जेपी स्कूल रमना द्वारा प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गया। जिसमें बच्चों ने स्वयं द्वारा निर्मित विज्ञान से संबंधित माॅडल को प्रस्तुत किया गया। स्कूल द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी ललीत प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी सुधांशु कुमार एवं स्कूल निदेशक डॉ पारसनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो हाई स्कूल रमना, सर्वेश्वरी चौक, हरी गणेश मोड़ व शहीद भगत सिंह चौक का भ्रमण कराया गया। वहीं शहीद भगत सिंह चौक स्थित भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक पारसनाथ ने कहा कि स्कूल द्वारा बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने का प्रयास सदैव किया जाता है। जिससे की बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिल सके। मौके पर प्रधानाध्यापक रोहित रंजन, सोनु पांडेय, भूतपूर्व सैनिक उदय कुमार पांडेय सहित स्कूल के शिक्षक व बच्चें उपस्थित थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating