पलामू में रेलवे ट्रेक से बरामद हुआ सोनालिका के सेल्समैन का शव
जोगियाही रेलवे ट्रेक पर मंगलवार शाम को एक शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान तरहसी थाना क्षेत्र के नावाडीह बेदानी खुर्द के अनिल कुमार(43वर्ष) पिता जगेसर सिंह के रूप में हुई। अनिल स्थानीय सोनालिका ट्रेक्टर के शोरूम में सेल्समैन थे। वे जीएलए कॉलेज के समीप कचरवा में किराए पर पिछले 9 सालों से रह रहे थे।
बताया जा रहा कि इस घटना के पीछे पति – पत्नी का आपसी विवाद है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजवा दिया। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। अभी तक की जांच में जो सामने आया है उसके अनुसार पति – पत्नी के आपसी विवाद में अनिल ने आत्महत्या की है।
वहीं मृतक के बड़े पुत्र विकास का कहना है कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार को पिता अपनी ड्यूटी गए थे। शाम के समय उसके पिता के नंबर से उसकी मां को कॉल आया कि पिता का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर उसके चाचा घटनास्थल पहूंचे और आधार कार्ड से शव की पहचान की। उसने माता – पिता के बीच किसी अनबन से इंकार किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating