होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सीओं सतीश कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में गुरुवार के अपराह्न रमना थाना परिसर में संपन्न हुई |आयोजित बैठक में थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर प्रशासन चौकस है |इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक पोस्ट नही करें और नहीं शेयर करें |ऐसा करना संज्ञेय अपराध है |वही गांव घर में किसी प्रकार का मामला आता है तो प्रखंड और थाना के अधिकारी को सूचना दें |माहौल खराब करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगी |सीओ सतीश कुमार सिन्हा ने कहां होली रंगों का त्योहार है |इसे आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की आवश्यकता है|ग्राम पंचायतो में किसी प्रकार का अवरोध नही हो इसके पंचायत प्रतिनिधि गंभीर रहें |मौके पर बीससूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्याय मंसूर अंसारी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, सदर नसरुद्दीन अंसारी सहित कई लोगों ने संबोधित किया |जबकि इस अवसर पर कार्यकारी उप प्रधान पंचायत समिति रविंद्र कुमार चौधरी, एएसआई धनुषधारी रवि, झामुमों नागेन्द्र कुमार सिंह, रोहित वर्मा,कुलदीप पासवान, मुन्ना सिंह,रामचंद्र राम, अजीत कुमार पांडेय, योगेन्द्र सिंह, गुलाम रसुल, गुलाम अली सहित कई लोग मौजूद थे
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating