कड़ाके की ठंड में केतार प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं!
केतार में पिछले 8 -10 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसके वज़ह से राहगीरों और दुकानदारों लोगों को ठंड में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण ठंड के वजह से सरकार ने सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। इसके बावजूद यहां के प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।यहां ठंड से परेशान राहगीरों को देखते हुए केतार मुखिया प्रमोद कुमार और मुकुंदपुर मुखिया मुंगा साह ने बस स्टैंड सहित अन्य अलग-अलग चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था शुक्रवार की देर शाम शुरू की है। वहीं मुखिया प्रमोद कुमार ने बताया कि ठंड के कारण केतार बाजार क्षेत्र में कई लोग बस पकड़ने पहुंचते हैं वहां देर शाम तक रात भर काफी ठंड का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए केतार बाजार चौक चौराहों सहित अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। वहीं मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, उपमुखिया संजय पाल, चंदन कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, आशीष जायसवाल,अशोक कुमार, राकेश कमलापुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating