Read Time:1 Minute, 11 Second
गढ़वा जिला के रंका प्रखंड के खपरो में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से 500 वृद्ध एवं सहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि हेमंत सरकार में कोई भी गरीब एवं सहायक व्यक्ति ठंड से नहीं ठिठुरेगा। जितने भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोग हैं सभी को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो आज कंबल लेने नहीं आ सके और उन्हें कंबल की आवश्यकता है वे झामुमो के पदाधिकारी से संपर्क करें। निश्चित रूप से ऐसे असहाय लोगों को कंबल दिया जाएगा। मौके पर झामुमो के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।