0 0
धूमधाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वी जयंती। - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 11 Second



बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

विशुनपुरा टेंपो स्टैंड स्थित हाल में बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षो को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीब, मजदूर, दलित एवं पिछड़े लोगों के लिए सामंतवादी विचारधारा पोशक के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जननायक कहा जाता है, वह सदा गरीबों के हक़ के लिए लड़ते रहे हैं।

विद्या भारती हाई स्कूल के निदेशक अशोक कुमार मेहता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर पहले ऐसे व्यक्ति रहे जिन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षरण की वकालत की थी। जननायक कर्पूरी ठाकुर उच्च वर्ग के गरीबों को भी आरक्षण दिलाने की हिमायती थे।

समाजसेवी आजाद चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार,जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे जो कि उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी आगे कहा कि आज युवाओं को जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलकर समाजहित में काम करने की जरूरत है। मौके पर मंच का संचालन करते हुए सत्यनारायण ठाकुर विभूति ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री रहे। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है। कर्पूरी ठाकुर का जन्म ब्रिटिश भारत में समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया में एक नाई परिवार में हुआ था, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वे सामाजिक रूप से पिछड़ी किन्तु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करती नाई जाति में जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को भी जनसेवा की भावना से जिया। ऐसे महानायक को चरणों में कोटि-कोटि नमन। कार्यक्रम में अहम योगदान मनोज कुमार रवि जी का रहा जिन्होंने ऐसे महानायक के जयंती के अवसर पर फ्री में साउंड देकर एक कृतिमान स्थापित किया।
इस मौके पर इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता, समाजसेवी सुरेश भंडारी, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, शिक्षक फेकू ठाकुर, जयसवाल मेडिकल के प्रोपराइटर दीपक जयसवाल, परमानंद ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर उर्फ छुन्नु ठाकुर, मनदीप ठाकुर,मनोज रजक,रामराज पाण्डेय, बिक्रम ठाकुर, कृष्णा ठाकुर,राजू ठाकुर,संजय ठाकुर, बिक्की ठाकुर,मनीष ठाकुर, शम्भू ठाकुर,पंकज ठाकुर,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress