दुर्घटना में मजदूरी करने के दौरान मौत
*दुर्घटना में मजदूरी करने के दौरान मौत kandi*
फ़ोटो मृतक ललित का फाइल फोटो।
विवेक मिश्रा की रिर्पोट
कांडी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 48वर्षीय ललित कुमार बैठा का शव एंबुलेंस से शनिवार की रात में जैसे ही उनके आवास पर पहुंचा चारों तरफ कोहराम मच गया। मृतक का अंतिम संस्कार कोयल नदी में रविवार को किया गया। परिजनों ने बताया कि ललित की मृत्यु महाराष्ट्र के नागपुर जिला के कारगट्टा में एक कंपनी में 2 फरवरी दिन शुक्रवार को संध्या 7:00 बजे एक दुर्घटना में मजदूरी करने के दौरान हो गई थी।
मृतक ललित कुमार बैठा घर से सोमवार को वहां गए थे। वे शुक्रवार से ही एमभिबि नामक कंपनी में काम करना शुरू किए थे की उसी दिन संध्या 7:00 बजे बिल्डिंग का स्लैब टूट कर गिर गया वे उसी के नीचे दब गए और उनकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक बिहार के एक ठेकेदार के ठीकेदारी में गए थे। वे घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मृत्यु से परिवार के ऊपर दुखःका पाहाड़ टूट गया है। वे अपने पिछे पत्नी जयमालती देवी 28वर्षीय दो पुत्र राणा प्रताप कुमार व 21वर्ष सूरज कांत कुमार को छोड़ गए हैं। साथ ही एक लड़की जिज्ञासा कुमारी जिसकी सादी हो चुकी है। अंतिम संस्कार में राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा शिक्षक मदन मोहन राम सहित बड़ी संख्या में लोग सामिल थे। मुखाग्नि बड़ा पुत्र ने दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating