सारो में पलटी पिकअप वैन,18 मजदूर घायल, तीन की स्थिति गंभीर!
*बिशुनपुर संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट*
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारो गांव में गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब एक पिकअप वाहन खाई में गिर गई है। हादसे में सवार 18 लोग घायल हो गए है। जिसमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं पिकअप गाड़ी के पलटने के बाद आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में सभी घायलों के प्राथमिक उपचार के लिए श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। जहां अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर सुचित्रा कुमारी ने सभी घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। रेफर होने वालों में सुगिया देवी, ओमप्रकाश वियार और दुबे वियार का नाम शामिल है। फिलहाल 15 घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना के सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जानकारी लिया। इलाज कर रहे उपाधीक्षक डॉक्टर सुचित्रा कुमारी ने बताया कि अस्पताल में 15 लोग इलाजरत है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ये सभी एक पिकअप वाहन से पिपरी कला में चल रहे हर घर नल जल(जलमीनार योजना) में काम करने जा रहे थे। इसी बीच सारो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने मूड़ा आहरा में पिकअप वाहन संख्या सीजी 13 एल 3008 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वही घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। वही पिकअप गाड़ी को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया तथा पुलिस वाहन को थाना ले गई।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating