0 0
जटिल बीमारी से पीड़ित महिला इलाज करा कर विकास कुमार माली ने बचाई जान - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 49 Second

गढ़वा। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने एक बार फिर अपेंडिस और पेट की बीमारी से पीड़ित एक महिला का सफल ऑपरेशन करा कर जान बचाया। पीड़ित महिला गढ़वा थाना क्षेत्र के मसूरिया कला गांव निवासी सुनिल राम की पत्नी रीता देवी 2022 से बीमार चल रही थी। गढ़वा शहर के विभिन्न अस्पताल में इलाज करा कर थक हार गई। इसके बाद उक्त महिला संस्था के सचिव विकास कुमार माली से मिली। इसके बाद उक्त महिला अपनी पीड़ा को विकास कुमार माली के समक्ष रखा। इसके बाद विकास कुमार माली ने उनकी इलाज में पूरी खर्च को अपने जिम में उठाया। और अपने निजी वाहन से गया जिला के एक निजी क्लीनिक में जाकर सफल ऑपरेशन कराकर उक्त महिला का जान बचाई। ऑपरेशन के बाद उक्त महिला रीता देवी ने बताया कि अगर विकास कुमार माली के द्वारा मेरा इलाज नहीं कराया जाता तो अब तक मैं इस दुनिया में नहीं रह पाती। उन्होंने कहा कि विकास कुमार माली के नेक कार्य के बारे में हमने बहुत जगह सुना था। इस उद्देश्य से हमने अपना पीड़ा विकास कुमार माली के समक्ष रखा। इसके बाद विकास कुमार माली के द्वारा तत्काल मुझे स समय इलाज करा कर जान बचा लिया गया। इस संबंध में संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि मसूरिया कला की एक महिला हमारे गढ़वा कार्यालय में पहुंची थी। अपनी पीड़ा के बारे में बताया और हमने तत्काल उसका डॉक्टर से बात कर उनके सफल ऑपरेशन कराया विकास कुमार माली ने बताया कि उनकी 9 पुत्री है। 2023 के दिसंबर माह में हुई सामूहिक विवाह में उनके एक पुत्री का हमने विवाह भी कराया है। उन्होंने कहा कि उनकी बाकी बच्चे पुत्री का विवाह करने का भी जिम्मा विकास कुमार मालीने उठाया है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा बाल विवाह के अलावे शिक्षा और स्वास्थ्य भी है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress