पंचायत स्वयंसेवक शनिवार से काम पर लौट आये!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- प्रखण्ड के सभी पंचायत स्वयंसेवक शनिवार से काम पर लौट आये है। विदित हो कि संघ के आह्वाहन पर राज्य के सभी स्वयंसेवक पांच सूत्री मांगों के समर्थन में आठ जुलाई 2023 से हड़ताल पर थे। झारखंड कैबिनेट की ओर से उनकी मांगों पर अपनी स्वीकृति प्रदान किये जाने के बाद सभी काम पर लौट आये है। प्रखण्ड अध्यक्ष सुजीत कुमार रजक के नेतृत्व में स्वयंसेवको का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखण्ड प्रधान सहायक से मुलाकात कर उक्त आशय की सूचना समर्पित किया। इधर पंचायत स्वयंसेवको ने उनकी मांगो पर अपनी सहमति व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। मौके पर रानू , श्रद्धा देवी,लालती देवी,सुरेंद्र यादव,अनिल पाल,प्रदीप उरांव सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating