0 0
सरकारी और गैर सरकारी जगह चिपके पोस्ट बैनर को उतारा गया। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 16 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -देश में आम चुनाव की घोषणा के बाद प्रशासन आचार संहिता का पालन कराने में जुट गया है। रविवार को सीओ बासुदेव प्रसाद के निर्देश पर सीआई राजकुमार सिंह,जेई अनुज कुमार चंद्रवंशी,एसआई विनोद राम व थाना पुलिस के जवानों के नेतृत्व में मुख्यालय से सरकारी योजनाओं का बखान कर रहे पोस्टर, बैनर और होर्डिग्स को उतारने के लिए अभियान चलाया गया। सरकार सहित अन्य राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर भी उतार लिए गए। सरकारी और गैर सरकारी जगह चिपके पोस्ट बैनर को उतारा गया। दिन होते ही प्रशासन का काफिला भगत सिंह चौक पहुंच गया। भगत सिंह चौक से गुलरही बांध तक पोस्टर और बैनरों को उतारने का अभियान चलाया गया। इसके अलावे मुख्यालय के नीचे बजार,सब्जी बजार सभी गली और सभी चौराहा से सरकारी बैनर, होर्डिंग्स उतार लिए गए।इसके अलावे पंचायत सेवक,रोजगार सेवक व अन्य कर्मीयों के माध्यम से प्रखंड के सभी ग्यारह पंचायतो में अभियान चलाकर बैनर,पोस्टर हटाया गया।सीओ बासुदेव राय ने बताया कि आचार संहिता लागू हो गयी है, इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्ट बैनरों को उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीवारों पर लिखे नारों और जुमलों पर भी पुताई की जाएगी।उन्होंने सभी राजनीतिक दल के प्रखंड अध्यक्षों से अपील किया है कि चुनाव के लिए जारी मार्गदर्शीक का अनुपालन करते हुए प्रशासन को सहयोग करते हुए स्वच्छ चुनाव कराने में मदद करें

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress