0 0
द इंडियन पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 24 Second

विकास कुमार की रिपोर्ट

मेराल : द इंडियन पब्लिक स्कूल मेराल के प्रांगण में सोमवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक के साथ-साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अनिल शाह विशिष्ट अतिथि मुखिया रामसागर महतो, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम, शिक्षक शिवनाथ राम आदि लोगों को विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार द्वारा मोमेंटो देकर तथा विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया| इस अवसर पर डॉ.अनिल शाह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यालय की छात्र-छात्राओं का मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकास होता है| बच्चे ही देश के भविष्य होते हैं इनको अच्छी शिक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए| उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अभिभावक व शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों को प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक बच्चे कोई भी खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर कर सके। इसके साथ ही विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है जिसमें बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है कार्यक्रम में मुखिया राम सागर महतो, मुन्ना राम, शिवनाथ राम आदि लोगों ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अनिल साह द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में रेखा कुमारी परी कुमारी अतुल कुमार दिव्या कुमारी आलोक कुमार रेखा कुमारी अनिमेष राज अनन्या मिश्रा काजल कुमारी आदि को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया| इस मौके पर महेंद्र प्रसाद, नंदा पासवान, विकास कुमार प्राचार्य, मनदीप ठाकुर, दिलीप चौबे, दिलीप मिश्रा, बबलू पांडे, मनोज कुमार, प्रीति मिश्रा, अर्पण पांडे, सीमा कुमारी, गुड़िया कुमारी सहित कई अभिभावक एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress