0 0
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण! - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 59 Second

ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट



लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर ने मीडिया एवं पब्लिसिटी कोषांग, एमसीएमसी कोषांग, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम समेत अन्य कोषांगो का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सामग्रियों के पूर्ति हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी को निदेशित किया। साथ ही कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों को नियमित रूप से निर्वाचन संबंधी कार्यों को संपादित करने का निर्देश दिया। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात कोषांगों में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की नियमित उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया एवं चुनाव आयोग द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की बात कही गई।

उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा संजय प्रसाद, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थें।


About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress