बरवाडीह रंका का राजन बना बैंक ऑफिसर
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
ग्राम बरवाडीह गढ़वा निवासी पोस्टल असिस्टेंट युवराज यादव का ज्येष्ठ पुत्र राजन स्वरुप ने पिछले दिनों अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित IBPS परीक्षा उत्तीर्ण कर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विपणन अधिकारी (स्केल-1 ऑफिसर) बन कर सरकारी नौकरी में पहला कदम रखा है इस खुशी के मौके पर मुंह मीठा कराते यादव महासभा के बालमुकुंद यादव ने किया बताया जाता है की इनकी पहली पोस्टिंग कर्नाटक जोन के मेंगलुरु में हुई है। मृदुभाषी और शांत स्वभाव के धनी राजन की प्रारंभिक शिक्षा शांति निवास मिशन हाई स्कूल गढ़वा तथा +2 राँची के बाद CUET Exam पास कर सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के intigreted MBA कोर्स में दाखिला ले कर MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजन Reliance, byju’s, Appolo जैसे कंपनी में मैनेजर भी रह चुके हैं। उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की मनसा से दो बार मैनेजमेंट विषय में NET भी उत्तीर्ण किया है। अगला पड़ाव के बारे में पूछे जाने पर इनका कहना है कि मैं IAS officer बनकर अपने दादा स्व छत्रधारी यादव जी का सपना पूरा करना चाहता हूं।
मैंने राजन से तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक संदेश देने को कहा तो इन्होंने ने बताया कि समय न गवाते हुए अपने सिलेबस को समझें और लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयारी में लग जाएं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating