शराब के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कारवाई
विवेक मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा। कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से महुआ शराब के कारोबारियों के ऊपर कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस की छापे मारी लगातार जारी है। शुक्रवार की रात पुलिस ने कई लीटर शराब, जावा महुआ सहित शराब बनाने वाले उपकरणों को नष् कर दिया। बताते चलें कि कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम जमुआ, अमडीहा, पतिला, सहित कई अन्य जगहों पर अवैध रूप से जावा महुआ से शराब बना रहे शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापामारी की गई। ग्राम पतिला में करीब 19 लीटर महुआ शराब तथा लगभग 100 किलो जावा महुआ के साथ शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा की मैं क्षेत्र में अवैध धंधा चला रहे कारोबारियों को सूचित करना चाहूंगा कि जितना जल्द हो सके अवैध धंधों को बंद करें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए कांडी थाना के द्वारा अवैध रूप कार्य कर रहे कारोबारियों के उप्पर कांडी थाना की कड़ी नजर है। अवैध धंधा चलाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating