0 0
कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने किया फ्लैग मार्च - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 45 Second

विवेक मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा : कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने रंगों के त्यौहार होली के शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर जिले के कांडी थाना की पुलिस ने रविवार को कांडी के सभी प्रमुख मार्गो से होकर फ्लैग मार्च किया। इसका नेतृत्व थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने किया। मालूम हो कि होली के त्यौहार को लेकर रविवार की देर रात हिंदू धार्मिक परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक गांव में लोग होली का गीत एवं फगुआ गाते हुए बुराइयों के प्रतीक होलिका दहन करेंगे। इसके बाद विहित मुहूर्त में 26 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इधर मुस्लिम धर्मावलंबियों का रमजान भी चल रहा है। ऐसी स्थिति में कहीं किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च करते हुए असामाजिक तत्वों को अपनी ओर से चेतावनी दी कि पुलिस की त्यौहार को लेकर चुस्त दुरुस्त एवं चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।कोई भी त्योहार के धार्मिक परंपरा के अनुसार आयोजन में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से किसी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। खास करके सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोगों से यह अपील की कि भ्रामक सूचनाओं पर कभी भी विश्वास नहीं करें। ऐसी कोई सूचना सोशल मीडिया पर फ्लैश की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को दें। उससे पहले उस भ्रामक समाचार को कत्तई फैलाने की कोशिश नहीं करें। ग्रुपों के एडमिन को ऐसे सदस्यों से सावधान रहने की अपील की। वरना कोई भी कानून व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश करेगा तो संबंधित व्यक्ति के साथ-साथ एडमिन के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress