रामनवमी जुलूस निकालने व भंडारा के आयोजन का निर्णय लिया गया
विवेक मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के गरदाहा मठ में युवा संघर्ष सेवा के तत्वावधान में रामनवमी जुलूस का आयोजन को लेकर बैठक की गई। महंत महानंद पुरी अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में रामनवमी जुलूस निकालने व भंडारा के आयोजन का निर्णय लिया गया।रामनवमी के दिन गरदाहा मठ से जुलूस खुटहेरिया, कुशहा, बेलोपाती, पतहरिया होते हुए लमारी कला महावीर मंदिर व महावीर मंदिर से सतबहिनी गेट, महुली, मोखापी, राणाडीह, सोहगाड़ा, शिवपुर, मंडरा व चचरिया होते हुए गरदहा मठ पहुंचकर समाप्त होगा। शाम को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
रामनवमी को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। महंत महानंद पुरी को संरक्षक, अतीश कुमार सिंह को अध्यक्ष, विवेका पांडेय को उपाध्यक्ष सहित दर्जनों लोगों को सदस्य बनाया गया। बैठक में आचार संहिता के मद्देनजर रामनवमी के जुलूस के लिए कांडी थाना को आवेदन के माध्यम से सूचना देने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में मुख्य रूप से युवा संघर्ष सेना प्रमुख अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय, केंद्रीय उपाध्याय, ब्रह्मदयाल उपाध्याय, सुधीर सिंह, रंजय कुमार, डॉक्टर शैलेंद्र, सोनू पांडेय, राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating