0 0
सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाया गया - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 0 Second
सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पूर्व संध्या पर नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में विकसित भारत के निर्माण में बाबा साहब के विचार पर एक दिवसीय सम्मेलन पवन केसरी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डा. अम्बेडकर जी के तस्वीर पर फुलमाला चढ़ाकर एवं दीप प्रज्वलित कर पलामू सांसद वी डी राम, वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक,डॉ अनिल वर्मा,प्रो अर्जुन मेहता,भाजपा नेता सूरज गुप्ता एवं अन्य समाजसेवियों ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू सांसद वी डी राम ने कहा कि बाबा साहब के जयंती के पूर्व संध्या पर चेतना मंच द्वारा किए गए कार्यक्रम काफी प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार एवं सोच का देन है की आज समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोग विकास के मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का  विकसित भारत का निर्माण की सोच अंबेडकर जी के विचारों को मिश्रण करके 2047 तक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि बाबा साहब का दिया हुआ संवैधानिक हथियार गरीब के लिए वरदान है। वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक ने कहा कि समता मूलक समाज का निर्माण बाबा साहब का सपना था और इस सपने को उपस्थित आप सभी लोग अनुकरण करके जरूर पुरा कर सकते हैं।डॉ अनिल वर्मा ने कहा कि विकसित भारत में बाबा साहब के विचार हर हाल में आवश्यक है क्योंकि उनके सपनों का भारत आज भी अधूरा है। प्रो अर्जुन मेहता ने डॉ अंबेडकर जी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा की जन चेतना मंच समाज के बुनियादी लोगों तक पहुंचने का माध्यम बने ऐसी काम होनी चाहिए ताकि बाबा साहब के सपनों का हिंदुस्तान बन सके। उन्होंने कहा कि पिछड़े,दलित, आदिवासी और वंचित समाज के लोग आज भी विकास की रोशनी से कोसों दूर है इसका मुख्य वजह अशिक्षा और असंगठित रहना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर हमलोग अपना हक और अधिकार लड़कर लेंने का काम करे। कार्यक्रम को आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप,शंकर प्रताप विश्वकर्मा, जन चेतना मंच के पवन केसरी, मो नेसार ,सुमेर चौधरी,चंचल रवि, अरुण चंद्रवंशी,धनंजय पासवान, मनोज गुप्ता,रवि प्रसाद, विक्की साहू,मालती देवी, योगेंद्र राम,अर्चना देवी, राहुल गुप्ता,प्रदीप राम,उदय जायसवाल, संदीप अग्रहरि, रामलाल भुईहर ,प्रमोद सिंह खरवार,अयोध्या चौधरी, राजकुमार गुप्ता, भगवान चौधरी,आलम अंसारी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress