राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की बैठक टंडवा स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ठाकुर प्रसाद महतो भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में और आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित जिले के तमाम पदाधिकारी के साथ बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में एक स्वर में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता पलामू लोकसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी श्री बी डी राम जी को भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करेंगे। 24 अप्रैल को बी डी राम जी के नामांकन में गढ़वा जिले से सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेंगे।