कमलापुरी समाज की महिला मंडल ने की पनशाला की शुरुआत
Read Time:2 Minute, 21 Second



कमलापुरी समाज की महिला मंडल ने की पनशाला की शुरुआत
झारखंड का गढ़वा वो जिला है जिसे सुखा के लिए अभिशप्त कहा जाता है,जहां बारिश का हो जाना ऊपर वाले का करम माना जाता है,इस जिले के लोग जब ख़वाब में भी गर्मी का मौसम देखते हैं तो जहां एक ओर चिहुंक कर जग जाया करते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनका कलेजा भी कुहंक जाया करता है क्योंकि गर्मी के आग़ाज़ में ही यहां नदियां सूख जाया करती हैं,जिसका नतीज़ा होता है की लोगों के हलक सूखने लगते हैं,क्या गांव और क्या शहर सभी जगह लोग सूखते हलक को तर करने के लिए ख़ाक छानना शुरू कर देते हैं,ऐसे में जिला मुख्यालय में किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा पनशाला बहुत बड़ी राहत दिया करता है,गर्मी किस रूप में सितम ढा रहा है इससे आप हर रोज़ नहीं बल्कि प्रतिक्षण दो चार हो रहे हैं,ऐसे में अब तक कुछ संस्थाओं द्वारा पनशाला की शुरुआत की जा चुकी है,उसी फेहरिस्त में आज कमलापुरी समाज का भी नाम जुड़ गया,क्योंकि समाज की महिला मंडल द्वारा मुख्यालय के जवाहर होटल के सामने पनशाला की शुरुआत की गई जिसका उद्घाटन अध्यक्ष अर्चना कमलापुरी द्वारा राहगीरों को मुरब्बा खिला और पानी पिला कर किया गया !
उक्त मौक़े पर महिला मंडल की उपाध्यक्ष उर्मिला देवी,सुप्रिया कमलापुरी,सचिव गीता देवी,मीना देवी,कोषाध्यक्ष किरण देवी,संगठन मंत्री नीतू देवी,किरण देवी,प्रियंका देवी,रीता देवी,आरती गुप्ता,चंदा देवी,वंदना कमलापुरी,मीडिया प्रभारी प्रियंका देवी सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहीं !





About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating