गढ़वा पलामू वासियों के लिए खुशखबरी, रांची जाना होगा आसान!
गढ़वा वासीयो के लिए खुशखबरी, खजुरी से विंढमगंज तक एनएच 75 फोरलेन का निर्माण कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ, जल्द होगा सड़क का सपना पूरा
जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि खजूरी से विंढमगंज तक 40 किलोमीटर सड़क का निर्माण 773 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इसकी स्वीकृति एनएचआई को प्रदान कर दी गई है। साथ ही निविदा भी प्रकाशित की जा चुकी है। मंत्री ने इस सड़क की स्वीकृति के लिए केंद्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
मंत्री ने बताया कि कुल पांच फेज में एनएच 75 फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। इसका पांचवा फेज खजूरी से विंढमगंज तक का है। जबकि चौथा फेज पलामू जिला के शंखा से गढ़वा जिला का खजूरी तक बाईपास सड़क है। चौथा फेज बाईपास में काफी तेज गति से कार्य चल रहा है। मार्च 2023 तक बाईपास का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा
इसके बाद क्रमशः तीसरा, दूसरा एवं पहले फेज का कार्य किया जाएगा। एनएच 75 फोरलेन का तीसरा फेज में शंखा से भोगु तक, दूसरा फेज में भोगु से उदयपुरा तक तथा पहला फेज में उदयपुरा से कुड़ू तक सड़क निर्माण शामिल है। पलामू प्रमंडल के लोगों का राजधानी से जुड़ने के लिए बेहतर सड़क सपना अब जल्द पूरा होगा ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating