Read Time:4 Minute, 8 Second

ममता भुइंया की जीत का आरजेडी का दावा
इधर, ममता भुइंया को क्षेत्र में मजबूत बताते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि ममता भुइंया उस इलाके में काफी मजबूत प्रत्याशी हैं. ममता भुइंया को अतिरिक्त मजबूती देने के लिए उनके नामांकन के दिन उमड़ा जन सैलाब इसका सबूत है. और इस बार जनता ने भी मन बना लिया है. हालांकि क्षेत्र के हिसाब से समीकरण की बात करें तो पलामू लोकसभा में 6 विधानसभा आते हैं. इनमें से डालटेनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, छत्तरपुर, भवनाथपुर विधानसभा शामिल हैं. इन विधानसभा में फिलहाल 5 पर जहां भाजपा और उनके घटक दल के विधायक हैं तो वहीं 1 सीट गढ़वा जेएमएम के खाते में है.
भाजपा कर रही हैट्रिक लगाने का दावा
विधानसभा के सीटों पर मजबूती के साथ-साथ भाजपा खुद को पलामू के सीट पर भी मजबूत बता रही है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पलामू में मुकाबला साफ है. जनता झारखंड को बनाने वाले और झारखंड को मेरी लाश पर बनने वाले के बीच का मुकाबला है. बीडी राम पिछले 10 वर्षों से जनता के बीच काम कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण काम भी किए हैं. चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो, चाहे रेलवे की, ये काम बताते हैं कि पिछली बार के मुकाबले इस बार अधिक अंतर से भाजपा जीतने वाली है. फिर चाहे तेजस्वी यादव वहां प्रचार कर लें या फिर लालू यादव, वहां कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.बहरहाल, पलामू संसदीय सीट पर मकाबला दिलचस्प है और अब देखना होगा कि दोनों पार्टी के अपने-अपने दावे के बीच जब पहले चरण का चुनाव होगा तो जनता किसके साथ जाती है और पलामू में जीत का ताज किसके सर सजता है.