ग्रामीण मतदाताओं का वोट प्रतिशत बढ़ा तो बसपा की होगी रिकॉर्ड जीत
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव शिव कुमार विश्वकर्मा ने पलामू लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से वोट देने का अपील करते हुए कहा है कि ग्रामीण मतदाताओं का वोट प्रतिशत बढ़ता है तो यहां बसपा प्रत्याशी कामेश्वर बैठा की रिकॉर्ड जीत होगी। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद और पूर्व के कार्यों की बदौलत बसपा पलामू में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। विश्वकर्मा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि देश के संविधान को बर्बाद करने वाली पार्टी को इस बार जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा देश महंगाई और बेरोजगारी से जुझ रहा है। पलायन और सुखाड़ पलामू का मुख्य मुद्दा है जिस पर भाजपा कुछ नहीं बोलती। उन्होंने कहा कि अगर यहां से बसपा की जीत होगी तो गरीब शोषित लोगो के हित में काम होगा। क्योंकि बसपा उम्मीदवार कामेश्वर बैठा ने अपने जीवन के 25 साल समाज के दबे कुचले लोगो के लिए काम किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating