पलामू लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही समर्थक कर रहे हैं हार जीत के दावे
डंडई से गढ़वा दृष्टि संवाददाता रंजन कुमार पासवान की रिपोर्ट
डंडई: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई को समाप्त हो गया । पलामू लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो चुका है । इनके भाग का फैसला अब चार जून को होने वाली मतगणना के बाद ही हो पाएगा । मतदान के बाद प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहे, चाय , पान , की दुकान व सार्वजनिक चौराहे पर पार्टियों के कार्यकर्ता के साथ साथ चुनाव में दिलचस्पी रखने वाले लोग अपने अपने आंकड़े बताकर जीत का दावा कर रहे है । इस दौरान जीत हार को लेकर लोग शर्त लगा कर चुनौतिया दे रहे है ।चुनाव समाप्त होने के बाद सभी की नजरे चुनाव की परिणाम पर है । कौन जीतेगा कोन हारेगा , किसका दबदबा रहेगा तथा जीत हार में कितना अंतर होगा। देश में किसकी सरकार बनेगी तथा किस पार्टी की कितनी सीट मिलेगी , इस पर भी सटोरिए मोल भाव कर रहे है । 13 मई को शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव के बाद अब सभी के जुबान में हार जीत की समीक्षा का दौरा तेजी से शुरू हो गया है । हालाकि राजनीति का यह ऊंट किस करवट बैठेगा , यह तो 4 जून को ही पता चलेगा । इसके लिए महज 20 दिनों का समय शेष बचा है । पलामू लोकसभा संसदीय क्षेत्र में इस बार 9 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे है । लोगो का मानना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयां और भाजपा प्रत्याशी बीडी राम से सीधा टक्कर है । दोनो दल के समर्थक अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है । एक और इंडिया गठबंधन तो दूसरी ओर भाजपा के समर्थक केंद्र सरकार का योजनाओं के बल पर जीत के लिए आश्वस्त है ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
झालसा ने महिलाओं को सुरक्षा युक्तियां पर किया जागृत
डंडई : सोनेहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय पासवान जी से माननीय उच्च न्यायालय झालसा रांची के मार्गदर्शन व प्रधान...
डंडई प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
डंडई से रंजन कुमार पासवान की रिपोर्ट डंडई। प्रखंड में सभी विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय...
डिलर पर लगा राशन कटौती का आरोप
डंडई से रंजन कुमार पासवान की रिपोर्ट डंडई । प्रखंड मुख्यालय स्थित डंडई गांव के पीडीएस लाभुकों को किसी भी...
Average Rating