मझिआंव से अमित वर्मा की रिपोर्ट
मझिआंव: नगर पंचायत बाजार क्षेत्र के वीआईपी गली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है.इधर प्रथम पक्ष के वार्ड नंबर 5 निवासी मारुति नंदन सोनी ने थाना में लिखित आवेदन देकर गहीड़ी गांव निवासी ननकू मेहता, उनका पुत्र गुड्डू मेहता एवं उनकी पत्नी के द्वारा दरवाजे पर आकर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मारपीट करते हुए बाउंड्रीवाल को तोड़कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है. साथ ही आवेदन में कहा गया है लगभग 10:30 बजे शुरुआर टोला निवासी एक ब्यक्ति के साथ मैं अपने घर पर बैठा था.इसी बीच उपरोक्त तीनों ने मेरे घर के दरवाजे के पास आते ही मुझे गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. पास पड़ोस के लोगों ने मुझे किसी प्रकार इन लोगों के चंगुल से छुड़ाया. और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है, उन्होंने कहा की इससे पहले भी कई बार मुझे गाली गलौज एवं अशब्द का प्रयोग कर चुके हैं।
वहीं दूसरी पक्ष के गहिड़ी गांव निवासी उदय कुमार मेहता उर्फ गुड्डू मेहता ने घायल अवस्था में थाना में आवेदन देकर मारुतनंदन सोनी, उनके पिता हरिशंकर सोनी एवं बड़ा भाई सोनू कुमार सोनी के ऊपर जमीनी विवाद में समझौता करने को लेकर घर बुलाकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. और कहा है कि उनके द्वारा मेरे मां, पिताजी को भी भद्दी भद्दी गालियां देते मारपीट की गई है.इसके साथ ही थाना को दिये गए आवेदन में कहा गया है कि मारुति नंदन सोनी के द्वारा मेरे रैयत्ती जमीन में 27 गुना 5 फीट जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए जबरन बाउंड्री वॉल निर्माण कर दिया गया है. साथ ही आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जांचोंपरांत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.इधर इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से एक दूसरे के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाना में आवेदन दिया गया. लेकिन दोनों पक्षों के द्वारा आपस में समझौता करने को लेकर वार्तालाप हो रही है.