प्रखंड प्रमुख के ससुर के असामयिक निधन पर शोक
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल। प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी के ससुर लखेया गांव निवासी राम केवल राम 62 वर्ष का निधन गुरुवार के प्रातः करीब 4:00 बजे हृदय गति रुक जाने से हो गया। वे अपने पीछे तीन लड़का तथा तीन लड़की का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। जानकारी के अनुसार बुधवार की मध्य रात्रि में उन्हें पेट तथा सीने में तेज दर्द हुआ| आनन-फानन में उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहां करीब 4:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी असामयिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो, झामुमो नेता अजय प्रसाद गुप्ता, विनोद प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, उमाशंकर तिवारी, जितेंद्र चतुर्वेदी, भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद, बसपा नेता ज्ञानी राम सहित मेराल प्रखंड के कई पंचायत प्रतिनिधियों तथा झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं ने असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उनका यूरिया नदी के शंकर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating